02/04/2023
राजस्थान हाडोती आँचल

समैला के 15 लोगों समेत 22 और लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर /


हमीरपुर जिला में शनिवार को प्राप्त आरटी-पीसीआर टैस्ट की रिपोर्टों में बड़सर उपमंडल के गांव समैला के 15 लोगों समेत कुल 22 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। 
 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव समैला में 40 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय नवयुवक, 17 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़की, 45 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक पाॅजीटिव पाया गया है। 
 

मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पांच लोग 59 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय, 30 वर्षीय और 31 वर्षीय तीन महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।  इनके अलावा हमीरपुर के निकटवर्ती क्षेत्र मोहीं के गांव बल्ह के 40 वर्षीय व्यक्ति और नादौन उपमंडल के गांव किटपल के 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। 

Related posts

राजस्थान BJP में विवाद, समर्थक आमने-सामने

Such Tak

3 प्रधान और 3 उपप्रधानों समेत कुल 353 निर्विरोध चुने गए हमीरपुर जिला में.

Web1Tech Team

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने अटरू रोड किया जाम : नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन, समझाइश के बाद माने

Such Tak