30/09/2023
राजस्थान हाडोती आँचल

समैला के 15 लोगों समेत 22 और लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर /


हमीरपुर जिला में शनिवार को प्राप्त आरटी-पीसीआर टैस्ट की रिपोर्टों में बड़सर उपमंडल के गांव समैला के 15 लोगों समेत कुल 22 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। 
 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव समैला में 40 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय नवयुवक, 17 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़की, 45 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक पाॅजीटिव पाया गया है। 
 

मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पांच लोग 59 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय, 30 वर्षीय और 31 वर्षीय तीन महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।  इनके अलावा हमीरपुर के निकटवर्ती क्षेत्र मोहीं के गांव बल्ह के 40 वर्षीय व्यक्ति और नादौन उपमंडल के गांव किटपल के 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। 

Related posts

RCA अध्यक्ष पद पर अब तीन उम्मीदवारों में मुकाबला: सीपी जोशी गुट में हुई बगावत, वैभव गहलोत की मुश्किलें बढ़ीं; गिरिराज ने भी भरा नामांकन

Such Tak

Assembly Election Result 2022 Live Updates: यूपी-उत्तराखंड-गोवा में BJP का चला जादू, पंजाब में AAP की झाड़ू का क्लीन स्वीप

Such Tak

31 दिसंबर तक बंद रहेगी रंगस-बड़ा सडक़

Web1Tech Team