11/12/2023
बारा विशेष राजनीति राजस्थान हाडोती आँचल

बारां: जिलाप्रमुख ने ली बैठक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा में आने की अपील की, बोलीं- शामिल होकर बनाएं ऐतिहासिक

प्रदेश में 5 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कांग्रेस नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाड़ा, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने शुक्रवार को अटरू, छबड़ा और छीपाबड़ौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आग्रह किया।

जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और दहशत के हालात है। राहुल गांधी भारत जोड़ो के संकल्प को लेकर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक वह करीब 2 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा कर चुके है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि राजस्थान में यह पदयात्रा हाड़ौती क्षेत्र के झालावाड़, कोटा और बूंदी जिले से होकर गुजरेगी। इस दौरान उन्होनें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में झालावाड़ जिले के ग्राम बोरदा में पहुंचने और वहां से झालरापाटन तक पदयात्रा में शामिल होने और इसके बाद कोटा जिले में निकलने वाली पदयात्रा में बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ भागीदारी निभाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस भाईचारे की बात करती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अटरू, छबड़ा और छीपाबड़ौद में आयोजित बैठकों में ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

स्कूल गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला.

Web1Tech Team

बारां: जिलेभर से पहुंचकर कांग्रेसजनों ने दी गौरव शर्मा को श्रद्वाजंलि

Such Tak

सचिन पायलट पर आज क्या फैसला लेगी कांग्रेस आलाकमान

Such Tak