30/05/2023
राजनीति राजस्थान हाडोती आँचल

BARAN: भाजपा पार्षदों ने किया विरोध प्रदर्शन; शहर में बिगड़ रही सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी,

भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को शहर में बिगड़ रही सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आयुक्त को ज्ञापन दिया। साथ ही 7 दिन में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नगर परिषद के गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल ने बताया कि नगर परिषद बोर्ड को बने हुए डेढ़ साल से अधिक हो गया है, लेकिन अभी तक बारां शहर एवं नगर परिषद से जुड़े सभी 60 वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। कई दिनों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। हर साल मार्च में लाइट, कचरा संग्रहण गाड़ी, डस्टबिन, नालों की साफ सफाई के टेंडर होते थे, जो परिषद अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते नहीं हो पाए हैं। एक महीने से अधिक का समय बीतने के बावजूद परिषद अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे बारां शहर एवं वार्डों की सूरत बिगड़ रही है। इसके चलते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षदों का कहना था कि नगर परिषद के बोर्ड को बने डेढ़ साल बीतने के बावजूद अभी तक एक ही बैठक हुई है। शहर के प्रमुख नाले कचरे से अटे पड़े हैं। मानसून सीजन नजदीक होने के बावजूद सफाई के टेंडर नहीं पाए हैं। साथ ही वार्डों की समस्याओं को लेकर भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। शहर में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं।

समस्याओं का समाधान 7 दिन के अंदर नहीं होने पर नगर परिषद के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद विजय पिपलानी, चंद्रमोहन, संतोष गौतम, ममता सुमन, अनिता बैरवा, चन्द्रकला सहित अन्य पार्षद व आमजन मौजूद रहे।

Related posts

यूपी में लाउडस्पीकर और धार्मिक जुलूसों पर क्या बोले सीएम योगी

Such Tak

जर्मन चांसलर आज बेंगलुरु पहुंचेंगे: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मूर्मू से मुलाकात की थी, रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा हुई थी

Such Tak

बारां: शराब लेने गए व्यक्ति को ठेकेदार ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Such Tak