02/04/2023
राजनीति राजस्थान

मंत्री मुरारीलाल का BJP-RSS पर आरोप:कहा: राम इनकी बापौती नहीं, इन्होंने करौली व दिल्ली में दंगे करवाए

दौसा विधायक व कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए है। वे बोले कि करौली और दिल्ली में जो दंगे हुए हैं वह भी इन्होंने ही करवाए हैं। इसके साथ ही राम और गो सेवा के मुद्दे पर भी संघ व भाजपा को आड़े हाथों लिया। मंत्री ने यहां तक कहा कि भगवान राम इनकी बपौती नहीं है। ये लोग झूठ बोलने और भ्रमित करने में मास्टर हैं, देश की 80 प्रतिशत जनता भावुक है और उन्हें यह धर्म के नाम पर गुमराह कर देते हैं। ऐसे में भावुकता के चलते लोग इनकी बातों में उलझ जाते हैं।

मंत्री मुरारीलाल ने यह बात सोमवार को दौसा कृषि उपज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रमों के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा इस धरती पर जो भी हिन्दू है वो सब राम का है। राम को हम भी मानते हैं, मुसलमान अल्लाह को, सिख गुरु नानकदेव व विभिन्न धर्मों के लोग अपने-अपने इष्ट देव को मानते हैं, लेकिन वो कभी भी इसका राजनीतिकरण नहीं करते।

हमारे सनातन धर्म में भगवान राम-कृष्ण ने कब कहा था कि तुम दूसरे धर्म से झगड़ा करो, उसका अपमान करो। जो व्यक्ति धर्म की मूलभावना से भटका हुआ होगा, मैं नहीं मानता की वो धर्म को मानता होगा। अभी इन्होंने करौली व दिल्ली में दंगे फैलाए, लेकिन हमारे दौसा में हमने जय श्रीराम बोला, क्या दिक्कत है। हम शोभायात्रा में भी शामिल हुए। ये तो राम को बपौती समझते हैं। राष्ट्रवाद, धर्म व गाय के नाम पर राजनीति करते हैं।

मैं किसान बेटा, दूध निकालना जानता हूं
मंत्री मुरारीलाल ने कहा देश में लाखों लोग आरएसएस के सदस्य हैं और गो रक्षा और गो सेवा की बात करते हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं भाजपा व आरएसएस के कितने ऐसे लोग हैं जिनके घरों में गाय हैं और वह गोसेवा करते हैं, गोपालन करते हैं। यह सिर्फ बोल कर भ्रमित करते हैं और करते कुछ नहीं हैं। मैं खुद किसान का बेटा हूं और हम गाय भी रखते हैं तो भैंस भी रखते हैं और दूध निकालना भी जानते हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने टाटा से एयरलाइंस खरीदा था, लेकिन इन्होंने फिर से प्राइवेट सेक्टर को दे दिया और अन्य संस्थाओं को देने का काम कर रहे हैं। बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने वादा किया था युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन वह सब झूठ था।

Related posts

कांग्रेस में 8-10 मंत्रियों के कट सकते हैं टिकट: थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर होंगे; मंत्री बोले: गहलोत-पायलट का झगड़ा मिटाएं

Such Tak

राहुल गांधी के बयान पर नाराज हुए वीर सावरकर के पोते, कहा- ‘सावरकर ने नहीं, नेहरू ने देशद्रोह किया’

Such Tak

शिक्षानगरी कोटा: चाय की थडियों और किराने की दुकानों पर बिक रहा, हॉस्टल तक सप्लाई हो रहा है नशा, छात्र बन रहे ड्रग एडिक्ट

Such Tak