यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। लोग अब किसी भी अनहोनी से बचने के लिए हर वो संभव कोशिश कर रहे हैं, जो उनके वश में है। हजारों लोग शहर छोड़कर दूसरे देशों में पलायन करते देखे जा सकते हैं। कार, बस, ट्रेनें और पैदल ही पोलैंड-हंगरी की तरफ निकल रहे हैं। कुछ लोग शेल्टर, अंडरग्राउंड सब-वे में रह रहे हैं। उम्मीद यही है कि जल्द सबकुछ सामान्य हो जाएगा। देखिए यूक्रेन के अलग-अलग शहरों की फोटोज….
सबसे पहले बात जंग की:
रूस ने शनिवार सुबह कीव के कई इलाकों में मिसाइल हमले किए। एक धमाका इस फोटो में देखा जा सकता है। यहां यूक्रेन और रूसी सेना के बीच आमने-सामने की लड़ाई जारी है।
उम्मीद बनकर आई बच्ची:
कीव में 23 साल की महिला ने मेट्रो स्टेशन में बने शेल्टर में एक बच्ची को जन्म दिया। इसका नाम ‘मिया’ रखा गया है।
महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बमबारी के बीच लोग इसे उम्मीद की किरण बता रहे हैं। कुछ कहना है कि यह चमत्कार है कि कम सुविधाओं में भी इस बच्ची ने जन्म लिया। मां ने कहा- मेरे लिए वह बेहद मुश्किल समय था। मैं बहुत तनाव में थी।
अब बात तबाही की, यूक्रेन में 200 से ज्यादा लोग मारे गए:
डोनेट्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले में मारी गई महिला का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। हालांकि, किसी ने उसकी जैकेट से ही उसका चेहरा ढंक दिया।
बताया जा रहा है कि यह सैनिक रूसी हमले में मारा गया। इसका दो दिन तक अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका।
सैनिकों की लाशें यूक्रेन के कई हिस्सों में लावारिस देखी जा सकती हैं। इन्हें कोई उठाने नहीं आ रहा है। स्थानीय लोग इनकी जानकारी प्रशासन को दे रहे हैं।
अब बात पलायन की, रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़
यह फोटो कीव के एक रेलवे स्टेशन की है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सभी को देश छोड़ने या सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की जल्दी है।
अपने बच्चे के साथ कीव से बाहर जा रही इस महिला के चेहरे पर बेबसी और घरबार छोड़ने की मायूसी देखी जा सकती है।
सड़कें सूनी, लोग घरों और सुरक्षित स्थानों पर छिपे:
कीव शहर के बीच से गुजरने वाली सड़कें सुनसान हैं। यहां या तो पुलिस की गाड़ियां गश्त कर रही हैं या बेहद जरूरी काम से निकलने वाले लोग देखे जा सकते हैं।
न्यूज एजेंसी की तरफ से जारी की गई इस सैटेलाइट इमेज में रूसी हेलिकॉप्टर और टैंक का फॉर्मेशन देखा जा सकता है।
यूक्रेन से पलायन जारी:

यूक्रेन से लगी सीमाओं पर यूक्रेनी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सिर्फ महिलाओं और बच्चों को देश छोड़ने की इजाजत है। एक महिला अपने बच्चों के साथ पौलेंड गई।








