नादौन /
हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन की नवनिर्मित जीहण पंचायत में लोगों ने प्रधान पद व दो बार्ड पंच निर्विरोध चुन कर नई मिसाल पेश की है। इसी तरह हडे़टा बार्ड के सात बार्डों में से छः पंच निर्विरोध चुने गए हैं। नादौन क्षेत्र में एक पंचायत प्रधान तथा 116 पंच निर्विरोध चुने गए हैं
मिली जानकारी के अनुसार चोडू पंचायत को विभाजित करके बनाई गई नई पंचायत जीहण में इस बार पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जीहण क्षेत्र के लोग यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर लंबे अरसे से नई पंचायत बनाने की मांग कर रहे थे, जो कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में पूर्ण हुई है।
लोगों ने बताया कि यह पहले से ही तय था कि यदि नई पंचायत बनती है तो पंचायत के भौऊ गांव से ही प्रधान चुना जाएगा, इसी वादे को निभाते हुए भौऊ गांव की सुमना देवी को निर्विरोध चुना गया है। इसके साथ ही वार्ड एक से पूजा देवी और बार्ड दौ से वर्षा रानी को भी निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह हडेटा पंचायत के 7 वार्डो में से छः बार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह भदरूं पंचायत में 5 में से 4 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा नादौन की 59 पंचायतों के लिए प्रधान पद हेतु 307 लोगों ने नामांकन भरा, जिनमें से 29 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके कारण अब 278 प्रत्याशी मैदान में है। उप प्रधान पद के 397 आवेदकों में से 62 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है और अब 335 प्रत्याशी मैदान में है,वहीं 721 लोगों ने पंच पद के लिए आवेदन किया था जिसमें से 50 लोगों ने अपना नाम वापस लिया है और अब 671 प्रत्याशी मैदान में है।