30/09/2023
खोज खबर देश धार्मिक बारा विशेष राजस्थान

बारां: भव्य शोभायात्रा से होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत, भगवा रंग में रंगा हुआ है शहर

 23 मार्च को भारतीय नववर्ष के अवसर शोभायात्रा निकालकर नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर भारतीय नववर्ष समारोह समिति के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। शोभायात्रा के मार्ग पर रंगोलियां बनाई जा रही हैं। शोभायात्रा से पहले शहर में 22 मार्च को वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।

23 मार्च को शोभायात्रा से पहले शहर में 22 मार्च को वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। नववर्ष को लेकर झंडे, साफे समेत अन्य प्रचार सामग्री के लिए शहर में 6 केंद्र स्थापित किए गए हैं। शहर में प्रचार सामग्री वितरण के लिए सर्राफा बाजार, झालावाड़ रोड़, माथना तिराहा, जनता मार्केट, कोटा रोड समेत अन्य जगहों पर केंद्र बनाए हैं। जहां से लोग प्रचार सामग्री का क्रय कर सकते हैं। वाहन रैली में मातृशक्ति, युवा समेत आमजन शामिल होंगे। यह वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।वाहन रैली में 51 बुलेट धारियों की वाहनी सबसे आगे रहेगी।

शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र के साथ भगवा साफे और महिलाएं चुनरी में रहेंगी एवं वाहन रैली में पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में रहेंगी। शोभायात्रा में ऊंट, घोडे़, पालकी, विभिन्न झांकियों समेत अन्य आर्कषण शामिल होंगे। शोभायात्रा में बाहुबली हनुमानजी एवं फाग उत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस कार्यक्रम में समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगो से जुड़ने का निवेदन किया गया है।

Related posts

भाया दम्पत्ति ने कार्यकर्ताओं के साथ वृन्दावन में किए भगवान श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन

Such Tak

राजस्थान: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, एक गलती की वजह से दोबारा होगी परीक्षा

Such Tak

राजस्थान: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Such Tak