30/05/2023
खोज खबर देश मौसम राजस्थान

राजस्थान में लू व आँधी का अलर्ट, 15 व 16 मई को आँधी होने की संभावना

मौसम विभाग जयपुर ने हीटवेव व आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 व 15 मई को पश्चिम राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर सम्भाग के जिलों में अधिकांश भागों में लू चलने की प्रबल सम्भावना है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होने की सम्भावना है। पूर्व राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की सम्भावना जताई है।
फिर से पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रीय..
एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। 14 व 15 मई से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर सम्भाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी (30 से 50 किमी प्रति घंटा) चलने की सम्भावना है। साथ ही 15 व 16 मई को आंधी व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

Related posts

हिजाब विवाद : कर्नाटक में बिगड़ रहे हालत, कॉलेजों में हिंसक प्रदर्शन

Web1Tech Team

बारां : भारत जोड़ो यात्रा में भोजन की व्यवस्था भाया दम्पत्ति के हाथों में, पति पत्नी बखूबी से निभा रहें हैं जिम्मेदारी

Such Tak

BARAN: अंता में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, सीसवाली मार्ग को चौड़ा करने के लिए कई निर्माणों की किया ध्वस्त

Such Tak